मोदी सरकार के 12 साल सुशासन, विकास और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के प्रतीक हैं : डा. अर्चना गुप्ता
भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं की ताकत, समर्पण और परिश्रम से चलता है : डा. अर्चना गुप्ता
बीते 12 वर्षों से मोदी सरकार हर कदम पर अन्नदाता के साथ खड़ी रही है : डा अर्चना गुप्ता
मोदी और नायब सरकार महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है : डा. अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पलवल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ किया भव्य स्वागत और अभिनंदन
भव्य स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा – कार्यकर्ताओं का उत्साह और विश्वास उन्हें और अधिक कर्मठता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 जून। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पलवल के अलापुर स्थित मोनार्क बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वास्तविक आधार उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, जो संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ-साथ मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता है और संगठन की मजबूती का आधार भी कार्यकर्ता ही हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी बाबू-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है।
इससे पूर्व पलवल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, सुभाष कत्याल सहित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, और नागरिकों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं, नागरिकों और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और विश्वास उन्हें और अधिक कर्मठता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो किसी परिवार विशेष के नहीं, बल्कि अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत, समर्पण और परिश्रम से चलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठनात्मक एकता और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वाेपरि रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है तथा विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में नया इतिहास रचना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है और निर्णायक नेतृत्व के कारण देश की प्रतिष्ठा विश्वभर में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम देश ने देखे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालयों का निर्माण हुआ, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। जनधन योजना के जरिए करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। वहीं हरियाणा की नायब सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बना रही है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में पारदर्शी और जवाबदेह शासन स्थापित हुआ है। युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बीज से लेकर बाजार तक सहायता दी जा रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों के लिए सहारा बनी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने कौशल विकास, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। मजदूरों, गरीबों, किसानों और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के सबसे मजबूत स्तंभ हैं।
कांग्रेस को दिल्ली में बैठा परिवार चला रहा है और हरियाणा में कांग्रेस बाबू-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है : डा. अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी में ना अनुशासन है और ना ही संगठन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में बैठे परिवार की पार्टी है और अगर हरियाणा की बात करें तो बाबू-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री और गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा में जो कार्यकर्ता समर्पण व निष्ठा से परिश्रम करता है पार्टी उसे कहां से कहां बैठा सकती है इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
ये नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, सुभाष कत्याल, फरीदाबाद मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक प्रवीन डागर, जगदीश नायर, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सौरोत, एलडी वर्मा, गिर्राज डागर, मनोज रावत, मेहरचंद गहलोत, वीरपाल दीच्छित, चेयरमैन पंकज बिरमानी, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जयराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर, जिला उपाध्यक्ष महेश जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान, राकेश चौहान, नरेंद्र नंबरदार, प्रवीन ग्रोवर, दिनेश भाटी, आई टी प्रमुख मोनू शर्मा, सोनू गुप्ता, प्रदीप चंदीला युवा मोर्चा अध्यक्ष, आशा भारद्वाज महिला मोर्चा अध्यक्ष, कृष्णा सिंह, दिनेश पाँचाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, अजय डागर, प्रेमराज तंवर, मंडल अध्यक्ष सोनू डागर, देवेंद्र गुप्ता, गजराज, ओमवीर, तेजवीर चौहान, दिनेश, गुंजन, अजब सिंह, हुकम प्रजापति, देवेंद्र जाखड़, सौरव सिंगला, यतेंद्र डागर, जितेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र गोयल, लखन पार्षद, तैयूब हुसैन, सूरज पांडे, गोपी शर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।



