अम्बाला, 03 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज टेंडर हार्ट हाई स्कूल के 140 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा स्कूल प्रबंधन समिति को पांच लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विद्यार्थियों को शैक्षिक तथा खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल प्रिंसिपल सरवन कौर ने बताया कि लगभग 140 विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से रजनी सिंह, सुकृति, सिम्पी, कविता, कृष्णा, मीनाक्षी व अन्य उपस्थित रहे।