Follow

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अरुण गुप्ता को दिलाई HERC अध्यक्ष पद की शपथ

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा निवास पर दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 10 नवंबर। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने आज हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

इससे पहले ऊर्जा विभाग की ACS आशिमा बराड़ ने समारोह के दौरान हरियाणा के राजयपाल की और से जारी आदेश पत्र पढ़कर सुनाया।

Advertisement

Special Offer
ADVERTISEMENT

इस अवसर पर गुप्ता ने आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस रहे हैं, जो बीते माह ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उन्हें एचईआरसी के सचिव तथा ऊर्जा निगमों के एमडी के रूप में सेवाएं देने के चलते ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली का व्यापक अनुभव है।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोग विद्युत दरों के निर्धारण, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आयोग का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र में संतुलित विकास को बढ़ावा देते हुए उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी नियामक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, एके सिंह, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, सीजी रजनीकांथन, एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव विक्रम के अलावा नवनियुक्त चेयरमैन अरुण कुमार गुप्ता के परिजनों सहित अन्य अधिकारीगण व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh