Follow

पंजाब में बाढ़ के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 38 ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही भेजा जा रहा वापस

हिमाचल, जम्मू और पंजाब में बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का बाढ़ की चपेट में हैं। इसके साथ ही जम्मू रूट की 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 
Listen to this article

हिमाचल, जम्मू और पंजाब में बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अधिकांश ट्रेन प्रभावित

वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का बाढ़ की चपेट में

Advertisement

पंजाब डेस्‍क : हिमाचल, जम्मू और पंजाब में बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का बाढ़ की चपेट में हैं। इसके साथ ही जम्मू रूट की 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वही साथ ही कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है।

रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेनों में शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस, नदीम जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, जम्मू तवी, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेनें शामिल है।

पूरी तरह से बंद

साथ ही साथ कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाजीपुर सिटी 1 श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सूबेदारगंज श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाज़ीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मू तवी-बरोनी जंक्शन रद्द कर दी गई है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh