Follow

पंचकूला में डॉ डी सुरेश सामान्य पर्यवेक्षक, सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त

कोई भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधी किसी भी विषय या शिकायत के लिए पर्यवेक्षकों से कर सकता है संपर्क
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 25 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचकूला नगर निगम आम चुनाव-2026 के अंतर्गत सामान्य पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।
उन्होंने बताया कि आईएएस अधिकारी डी सुरेश (7696288340) को सामान्य पर्यवेक्षक और आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह (7696843374) को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य ऑब्जर्वर का कैंप कार्यालय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कमरा नंबर 9 ग्राउंड फ्लोर में बनाया गया है और पुलिस पर्यवेक्षक का कैंप कार्यालय कमरा नंबर 8 ग्राउंड फ्लोर में स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधी किसी भी विषय या शिकायत के संबंध में पर्यवेक्षकों से मिलना चाहता है तो वह उनके नाम के सामने दर्शाए गए मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकता है।
Advertisement
Tap to Refresh