Follow

धन्यौड़ा बोरवेल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे मंत्री विज

मंत्री बोले – “बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता !”
न्यूज़म ब्यूरो
अम्बाला, 30 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज देर शाम अंबाला जिले के धन्यौड़ा गांव में 4 साल के मासूम बच्चे (निरवैर सिंह) के गहरे खुले बोरवेल में गिरने पर मौके का मुआयना करते हुए बचाव कार्य का जायजा लिया।
बाद में उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए ढांढस भी बंधाया।
उन्होंने कहा कि सेना और एसडीआरएफ बचाव कार्य में लगी हुई है व बच्चे को निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चे को बोर से निकालना प्राथमिकता है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh