Follow

सुनी गईं अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें, जल्द समाधान का आश्वासन

कर्मचारियों के हित सर्वोपरि : ऊर्जा मंत्री अनिल विज  

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 21 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि है जिन्हें हल कराने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, सामान वेतन सहित अन्य मांगों को उठाया, जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इन मांगों को लेकर विभाग के एसीएस के साथ बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकत की और मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री अनिल विज ने संघ की मांगों पर जल्द चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर इनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh