Follow

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

Listen to this article

कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा करने का किया आग्रह

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 8 अप्रैल, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज ओकओवर शिमला में प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक महासंघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें कम्प्यूटर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और उन्हें नियमित करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर महासंघ के मंडी जिले के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ऊना जिले के अध्यक्ष हरदेव सिंह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh