Follow

मेरठ से अगवा दलित लड़की सहारनपुर में बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

 

मेरठ / सहारनपुर। मेरठ से दिनदहाड़े अगवा की गई दलित लड़की को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि युवक ने लड़की को बचाने आई उसकी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह लड़की को जबरन अपने साथ ले गया।

घटना मेरठ के एक गांव की है, जहां आरोपी युवक ने लड़की का अपहरण किया। शोर सुनकर जब उसकी मां मौके पर पहुंची और विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी लड़की को लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मेरठ पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की और सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से लड़की को सहारनपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Advertisement

Advertisement
Tap to Refresh