Follow

इंटर मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना दैनिक भास्कर

Listen to this article

इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी टीम दूसरे स्थान पर रही; दैनिक जागरण ने तीसरा स्थान हासिल किया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 15 मार्च 2026 : चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से आयोजित 6-ए-साइड इंटर मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब दैनिक भास्कर ने अपने नाम किया। डीएवी कॉलेज-10 में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न मीडिया संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली नौ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दैनिक भास्कर टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी टीम उपविजेता रही, जबकि दैनिक जागरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी राजेश ढल्ल ने ये जानकारी दी।

Advertisement

अंतिम मुकाबले में दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 77/2 रन बनाए। भास्कर की ओर से गौरव मारवाहा ने 59 रनों की शानदार पारी खेली और मैच के टॉप स्कोरर बने. जवाब में इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी की टीम 1.5 ओवर में 10/5 रन ही बना सकी। भास्कर ने 68 रन के भारी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी राजेश ढल्ल ने बताया कि  इससे पहले के क्वालीफाइंग मुकाबलों में भी भास्कर का दबदबा रहा था। क्वालीफायर में पहले बल्लेबाजी करते हुए दैनिक भास्कर ने 6 ओवर में 115/0 रन बनाए. गौरव मरवाहा ने 65 रन की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए दैनिक जागरण की टीम 35 रन ही बना सकी। भास्कर ने यह मैच 81 रन से जीत लिया।

उधर, दूसरे क्वालीफायर में दैनिक जागरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। बलवान ने कुल 19 रनों का योगदान दिया। जवाब में, इलेक्ट्रॉनिक्स सीपीसी ने 4 ओवर के भीतर लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। टीम की ओर से राज (28) और चौहान (10) नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रेस क्लब की पूरी टीम मौजूद रही।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh