कांग्रेस पार्टी पूरी तरह परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति में डूबी हुई है: डा. अर्चना गुप्ता
नायब सरकार में सभी 90 विधानसभाओं में बह रही है विकास की गंगा: डा. अर्चना गुप्ता
17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, कोरियावास, भिवानी मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे साथ ही कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन पर बोलते हुए कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जींद में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री आरति राव, मंत्री श्याम सिंह राणा और मंत्री अनिल विज जिम्मेदारियां तय की है
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी, कोरियावास में मंत्री आरती राव, कुरुक्षेत्र में मंत्री श्याम सिंह राणा तथा अंबाला में मंत्री अनिल विज कार्यक्रमों से ऑनलाइन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, साइकिलों, मोटरसाइकिलों, इलेक्ट्रिक स्कूटरों और इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।