Follow

कमिश्नर-सेक्रेटरी जे गणेशन ने सभी डीसीज को दिए समस्याओं के अविलम्ब समाधान के निर्देश

एडीसी निशा यादव ने आयुक्त एवं सचिव को समाधान शिविर में आई समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 19 जून। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग के आयुक्त एवं सचिव जे गणेशन ने चंडीगढ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा व उनकी समीक्षा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को बिना विलंब के समाधान शिविर की सभी तरह की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने आयुक्त एवं सचिव जे गणेशन को बताया कि संबंधित समस्याओं का समाधान कर दिया गया है बाकि समस्याओं का भी जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने इसके उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अगली बैठक तक सभी विभाग अपनी लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिलावासी अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न हों। इस कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित समस्याओं का अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है।

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक, डीडीपीओ विशाल पराशर, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, एसीपी अजीत सिंह, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला बागवानी विभाग, पुलिस विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh