Follow

CM सुक्खू ने विधायक धर्मपत्नी संग स्व-गणना का कार्य किया पूर्ण

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में अपने सक्रिय सहयोग की अपील की

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 18 अगस्त, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी विधायक धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण में आज ओकओवर, शिमला में अपनी स्व-गणना का कार्य पूर्ण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों के निवासियों से जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और वास्तविक आवश्यकताओं के सही आकलन के लिए नागरिक 17 से 31 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाएं तथा अपनी सही जानकारी दर्ज करें। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि 1 से 30 सितम्बर, 2026 तक घर-घर आने वाले प्रगणकों को सही विवरण उपलब्ध करवाकर इस महत्त्वपूर्ण कार्य को सफल बनाएं।

इस अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh