न्यूज़म ब्यूरो
जींद, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल यानी 17 जुलाई को जींद में आने और देश की पहली हाईड्रोजेन ट्रैन को हरी झंडी दिखाने से पहले हरियाणा सरकार के तमाम आला अफसरों ने जींद में डेरा डाल रखा है।

बृहस्पतिवार को दिन भर अफसरों के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने जींद पहुँचने पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। यहाँ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में पौधरोपण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी के साथ राज्यपाल प्रो घोष एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और प्रदेश की भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में मंत्रिमंडल के सहयोगियों, अन्य नेताओं और उच्च अधिकारीयों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और आवश्यक निर्देश दिए।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।