न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार देर शाम को आसाम पहुँच गए, जहाँ प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका पुष्प गुच्छ देकर और परंपरागत तरीके से श्वेत वस्त्र का पटका पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। नायब सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आसाम के भावी मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया के लिए सह पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। हालाँकि इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी आसाम पहुंचे, जहाँ उनका भी भव्य स्वागत किया गया।
यहाँ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के दैत्वों का निर्वहन करने से पूर्व कार्यक्रम स्थल में श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने पार्टी की एक बैठक में हिंसा भी लिया। कबीले गौर है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी आज शनिवार सुबह पश्चिमी बंगाल के नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए चंडीगढ़ से रवाना हुए, जहाँ उनकी भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हुई।

सभी ने पहली बार बंगाल में बानी भाजपा सरकार के लिए एक दूसरे को बधाई देते हु विजय अभियान जारी रखने कि शुभकामनाऍं दीं।
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बढ़ता राजनीतिक कद धीरे धीरे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाता और गढ़ता दिख रहा है। केंद्र सरकार के नक़्शे कदम पर सूबे को उत्तर भारतीय राज्यों में विभिन्न श्रेणियों में अव्वल लाने के लिए सैनी की भरसक कोशिशें उन्हें जनप्रिय मुख्यमंत्री की तरफ बढ़ा रही हैं।
