न्यूज़म ब्यूरो
गुवाहाटी / देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यम्नत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को आसाम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। आसाम में एनडीए सरक्कार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे उत्तराखंड में सीएम धामी का गुवाहाटी पहुँचने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण, माँ कामाख्या देवी की पावन भूमि असम में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनों द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन से उत्तराखंड के मुख्मंत्रो धामी अभिभूत दिखे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।




