Follow

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने तिलक लगाकर किया डा.अर्चना गुप्ता का स्वागत

न्यूज़म ब्यूरो

कुरुक्षेत्र, 29 मई। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी से भी मुलाकात की। सुमन सैनी ने डा. अर्चना गुप्ता का तिलक लगातार स्वागत किया और नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और सुसंस्कृत परिवार है।

उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते केवल सांगठनिक दायित्वों तक सीमित नहीं होते, बल्कि पारिवारिक स्नेह और संस्कारों की मजबूत डोर से बंधे होते हैं। माँ भारती की सेवा के इस पथ पर मिल रहा स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे सबसे बड़ी ऊर्जा है।

Advertisement

Advertisement
Tap to Refresh