Follow

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना-शोकाकुल परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

न्यूज़म ब्यूरो 

लखनऊ, 13 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई।

 

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है।

 

प्रतीक यादव को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 

गौरतलब है कि सपा प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव, उम्र 39 वर्ष, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति की बुधवार सुबह मौत हो गई। तबियत बिगड़ने और उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचने से पहले प्रतीक की मृत्यु हो चुकी थी।

बता दें कि पिछले 30 अप्रैल को भी प्रतीक की तबियत बिगड़ने पर सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था और 3 मई को स्वस्थ होकर घर वापस हो गए थे। प्रतीक यादव और अपर्णा यादव में बहुत दिनों से आपसी तनातनी अलग होने और कलेश बने रहने की खबरें रहीं थीं।

मृत्यु का कारण अज्ञात है, अनेक प्रकार की अटकलें जारी हैं,मृतक प्रतीक यादव का केजीएमयू में पोस्ट मार्टम किया जायगा।

 

Advertisement
Tap to Refresh