Follow

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खोया है।

राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के युग का सूत्रपात किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया।

Advertisement

इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh