Follow

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल प्रो घोष को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 12 मार्च : अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रमों के बीच में उपयुक्त समय निकालकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार देर शाम को राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लोक भवन पहुंचे।

इस दौरान उनकी अर्धांगिनी सुमन सैनी तथा कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी साथ रहे।

Advertisement

लोक भवन में मुख्यमंत्री का स्वागत करने राज्यपाल के सचिव दुष्मंत कुमार बेहरा महकते फूलों का गुलदस्ता लिए खड़े दिखाई दिए।

Special Offer
ADVERTISEMENT

बेहरा ने मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को भी पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुए लोक भवन में सत्कार किया।

अंदर मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया, जिसके बाद मिसेज सीएम सुमन सैनी ने लेडी गवर्नर मित्रा घोष को शाल ओढ़ाकर उनका भी सम्मान किया।

इसके फौरन बाद सीएम सैनी ने राज्यपाल को मिठाई खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी, जिसके ठीक बाद राज्यपाल ने भी सीएम का मुंह मीठा कराया।

इसके बाद सीएम की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी पहले राज्यपाल का और फिर लेडी गवर्नर का मुंह मीठा करवाया।

सीएम के साथ आए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को भी राज्यपाल ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

बाद में सीएम ने महामहिम राज्यपाल के साथ कुछ विषयों पर चर्चा की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh