डा.अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई
न्यूज़म ब्यूरो
पानीपत, 28 मई। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं ने डा.अर्चना गुप्ता को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटियों और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के संकल्प को डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नई मजबूती मिलेगी। संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में डा. अर्चना गुप्ता का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली एवं मजबूत नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने डॉ. अर्चना गुप्ता जी को भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डा. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता को सफल एंव यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के बधाई देते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊचाईयां प्राप्त करें और हरियाण में राष्ट्रवाद एवं जनसेवा की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता के सफल ऊर्जावान एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्त के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन निरंतर प्रगति करते हुए जनविश्वास एवं संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित करे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और संगठन का विस्तार नई गति प्राप्त करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया सहित तमाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगी।
