Follow

मुख्यमंत्री सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल का जताया आभार

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में हस्ताक्षर हुआ एमओयू

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता हुआ। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement

इस दौरान संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना जल परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में लगातार हरियाणा और राजस्थान के बीच बैठकें हुई। आज इस एमओयू के अंतर्गत हरियाणा में जुलाई और अक्तूबर के बीच जो वर्षा का सरप्लश पानी होता है, राजस्थान उसे पाइपलाइन के माध्यम से ले जाकर पेय जल के लिए उपयोग करेगा। इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आज एमओयू हुआ है। इसके अंतर्गत हथनीकुंड बैराज से राजस्थान तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सरप्लश पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है क्योंकि प्यासे तक पानी पहुंचाने की हम सभी की सांझी जिम्मदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस परियोजना में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस एमओयू से पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर अलग-अलग पहलूओं पर विस्तार से परिचर्चा की गई। इसके उपरांत ही एमओयू साइन हो रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया।

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh