Follow

मुख्यमंत्री बोले, विपक्ष लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को कर रहा गुमराह| सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी : नायब सिंह सैनी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है। बुधवार को सदन में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने की बात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी पुलिस ने ना किसी को कुछ कहा है और ना कहीं गए हैं। हाउस अरेस्ट की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य जो सदन में फोटो दिखा रहे हैं उसमें तो ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा है। 

 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में सुनने का मायदा नहीं रहा। विपक्षी हर रोज एक नया झूठ लेकर आते हैं। कभी कहते हैं ईवीएम हैक कर ली, कभी कहते हैं वोट चोरी हो गए हैं। अब हाउस अरेस्ट का नया शिगूफा लाये हैं। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ बोलने का रह गया, लेकिन आज प्रदेश की जनता इनको देख रही है। 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके नेता की तरफ से एक घर से 600 वोट बनने की बात भी कही गई थी, लेकिन जब मीडिया ने इस बात की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ का नया  शिगूफा  पैदा करना है। इनके पास प्रदेश के विकास का कोई मुद्दा नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गत दिवस भी सदन में स्पष्ट किया था कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी अधिकार होता है कि वह सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो उसे सही ढंग से उठाए। उन्होंने कहा कि कल के प्रदर्शन पर  हाईकोर्ट ने सड़क जाम पर संज्ञान लिया था।

चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-25 में एक जगह निर्धारित की है वहां जाकर विपक्ष के लोग प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अगर झूठ बोलना चाहता है तो वहां जाकर बोले, उनको किसी ने मना नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh