Follow

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के वर्ष-2026 का कैलेंडर किया जारी

शिमला, 7 जनवरी, 2026 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के कैलेंडर वर्ष-2026 का विमोचन किया। 

बैंक के अध्यक्ष राम चन्द्र पठानिया ने कैलेंडर का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बैंक किसानों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रहा है ताकि उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव लाया जा सके।

 

Advertisement
Tap to Refresh