न्यूज़म ब्यूरो
गुवाहाटी, 12 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को गुवाहाटी (असम) स्थित प्रसिद्ध श्री मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में दर्शन करने आए अन्य श्रद्धालुओं से सामान्य शिष्टाचार में बात की।
कुछ श्रद्धालुओं और मंदिर के पंडितों ने उन्हें पहचान लिया जिनसे उन्होंने बात करते हुए शुभकामनायें दीं।
मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की।
बाद माँ माँ कामाख्या मंदिर प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता की चुनरी भेंट करते हुए माँ कामाख्या मंतीर की रेप्लिका भी स्मृति चिन्ह के तौर पर प्रदान की गई।





