Follow

संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोपा पौधा

प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति संरक्षण  का किया आह्वान

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 23 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल  राज्य मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। पृथ्वी को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और यह न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों  को  सुरक्षित भविष्य भी  प्रदान  करता हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान  किया  कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं  और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। प्रकृति  के संरक्षण में जनभागीदारी  जरूरी है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh