Follow

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

दोनों राज्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

न्यूज़म ब्यूरो

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बुधवार को  गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हरियाणा और गुजरात के मध्य आपसी तालमेल एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने तथा विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh