Follow

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दीपदान कर मुख्यमंत्री ने दिया शांति-सद्भाव का संदेश

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित दीपदान एवं भजन-संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर भजन-संध्या में भाग लेते हुए दीपदान भी किया।

Advertisement

 

उन्होंने महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम…” में स्वयं शामिल होकर मुख्यमंत्री ने गांधीजी के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

 

भजन-संध्या के पश्चात मुख्यमंत्री शहीद स्मारक के समीप गोमती तट पर पहुंचे और महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दीपदान किया।

दीपदान के माध्यम से उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh