Follow

मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी में खत्म करवाया धरना, 200 बेडेड अस्पताल- आयुर्वेदिक कॉलेज बनवाने का आश्वासन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित किया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। रेवाड़ी दौरे के दौरान उन्होंने एनएच-71 के निकट गांव रामगढ़ भगवानपुर में 17 जून 2025 से चल रहे धरने को मौके पर पहुंचकर समाप्त करवाया।

मुख्यमंत्री ने धरनारत लोगों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि गांव के पास उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर 200 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में एक आधुनिक खेल स्टेडियम और जलघर के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री से मिले थे। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे रेवाड़ी दौरे के दौरान स्वयं आकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज अपना वादा पूरा करते हुए लोगों का विश्वास मजबूत किया।

Advertisement

इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अहीरवाल के लिए जितने हितैषी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, उतना कोई नहीं। मुख्यमंत्री की कलम से आप लोगों की भलाई के कार्य ही होंगे। राव नरबीर सिंह ने लोगों से धरना खत्म करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh