Listen to this article
न्यूज़म ब्यूरो

पिंजौर / पंचकूला। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस शील नागू ने आज चंडीगढ से वर्चुअल माध्यम से न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट काॅपलेक्स कालका की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट व चेयरमेन बिल्डिंग कमेटी हरियाणा हरसीमरन सिंह सेठी और पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस एवं पंचकूला सैशन डिविजन के एडमिस्ट्रिेटिव जज संजीव बेरी ने सैक्टर-27 पिंजौर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

उन्होंने विधिवत रूप से न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट काॅपलेक्स कालका की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर उन्होने पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज, कालका एसडीएम संयम गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

What are your
Feelings