Follow

….चर्चा तो है

निश्छल भटनागर की कलम से….

 

बोल रहे दरख़्त और पर्यावरण प्रेमी, हे सीएम ….अब तो त्राहि माम त्राहि माम ! 

अभी आसरेवाली के जंगल में हुई खैर के पेड़ों की अवैध कटान की आग बुझी भी नहीं थी कि…. 4 आईएफएस और 4 एचएफएस अफसरों की दाखिल की गई पड़ताल रिपोर्ट ने….. मचा रखा है तहलका…..। लेकिन चर्चा की शुरुवात एक महफिल में हुए इक व्यंग्य से….. एक बेहद वरिष्ठ आईपीएस अफसर ने मारा ऐसा तंज, कि…. सुनने वालों के खुले रह गए मुंह, और…. शरीर हो गया ऐसा, जैसे लुंज-पुंज। बोल पड़े वह…. एंटी करप्शन ब्यूरो कुछ हजार या…..लाख रूपए रिश्वत लेते धरे अगर तहसीलदार, एक्सईएन या कोई  इंस्पेक्टर …. अथवा पकड़ा जाए कोई भी सरकारी कर्मचारी …..तो वो जाते हैं नप, झेलनी पड़ती है बरसों बरस बड़ी और कड़ी कार्यवाही…..कई बार तो सामाजिक बहिष्कार…. करीबियों और समाज की दुत्कार, मग़र…. करोड़ों रुपए के पेड़ काटकर …..डकार जाने वालों, हजम कर जाने वालों पर रहते हैं….सब चुप। कोई कुछ बोलता ही नहीं…. कार्रवाई कोई होती ही नहीं, आखिर क्यों। बेशकीमती खैर के पूरे के पूरे पेड़…. हो गए गायब, मगर किसी को कोई….फर्क ही नहीं, इन बुजुबानों की जान हरियाणे में इतनी सस्ती है क्या …..। कहने को ही हुआ कुछ एक्शन, वो भी अपने सीएम नायब सिंह सैनी की…. संवेदना जागने पर, लेकिन….. ताजा मामले में अब क्या, जो आ रहा है सामने। उस पर होगा क्या …. कोई तगड़ा रिएक्शन। चर्चा ये भी चली कि …. इसी महकमे में हुई अजब कहानी….पहले किया सस्पेंड, फिर थोड़े ही दिनों में किया बहाल, और तैनात भी किया वहीं…. जहां रहते हुए महसूस हुआ था कि वह अफसर भी है जिम्मेवार – कसूरवार….पूछा नहीं – ताछा नहीं, सीधे कर दिया सस्पेंड, अब जब हुए बहाल तो ….है चारों तरफ है ये चर्चा कि…. आखिर क्या हुई थी इनसे ख़ता, जो दे डाली थी इन्हें सीधे सस्पेंशन की सज़ा।

 

Advertisement

खैर, चर्चा में बढ़ते हैं थोड़ा आगे…. फ़िर बात भी है खैर के पेड़ों की ही, बेहद कीमती और दशकों से गर्व से खड़े, मुस्कुराते खैर के पेड़ों की…. जिसकी बड़ी संख्या में अवैध कटान की सुन, पक गए थे तब सरकार के कान, और फिर…. कर दिया उन्हें हलकान, जिनके जिम्मे थी बेजुबान दरख़तों की जान। बताते हैं अफसर कि…. कार्यवाही ने मानो ले ही रखे हैं बड़े बड़ों के प्राण, लेकिन “बाकी हैं” अब भी कई….. जिन्हें पड़ता नहीं फर्क कोई। ये और है कि वाइल्ड लाइफ विंग के डीडब्लूएलओ और इंस्पेक्टर…. हैं अभी भी सस्पेंड…. चर्चा है कि अभी रहेंगे वो उसी हाल में, जिसमें सरकार ने है रख छोड़ा ….उन्हें पुख्ता इंतज़ाम में। महकमे में हो रही सुगबुगाहट में ज़ोर इस बात का भी है कि…. सबसे ऊपर वाले तो निपटा दिए, बिना कुर्सी के खाली…. घर पे ही बैठा दिए, मग़र…. बीच की एक कड़ी को…. सुधारना भूल गए, छोड़ गए, क्या पता जान कर या अनजाने में….। खैर, बात कर रहे थे हम खैर की…. 1148 पेड़ों की बलि चढाने के मामले में सस्पेंशन की चली थी तलवार…. किसी और का तो पता नहीं, खुद हंसमुख सीएम को….हज़ार से ज्यादा पेड़ों पर चली आरी, दे गई थी दुःख …. तब दिखाया था उन्होंने अपना उग्र रूख, और दिए थे…. एफआईआर दर्ज़ कर चार्ज शीट करने के हुकुम…. चर्चा है कि पता नहीं कैसे, किया गया उसे मैनेज…. और अब तक नहीं हुई बड़ी और कड़ी कार्रवाई, लेकिन घटनाक्रम वो कर गया विभाग को…. बहुत ज्यादा डैमेज। जानकार होंगे हैरान आप भी और…. होंगे हलकान ऊपरवाले भी कि…. 1148 पेड़ों के मामले में हुई कार्रवाई, मगर पिंजोर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की देखरेख वाले…. एचएमटी क्षेत्र के साथ लगते गांवों में मिले खैर के 1456 ठूंठ…. दे रहे हैं लापरवाही की गवाही, मग़र…. चर्चा है कि वो है शायद करीबी मामला…. जिम्मेवार छोड़ दिए गए।

 

अब बात करते हैं वो…. जिसने मचा रखा है धमाल। चर्चा है कि, यमुना नगर स्थित कलेसर के जंगलों में 4 आईएफएस और 4 एचएफएस अफसरों की उच्च स्तरीय पड़ताल रिपोर्ट से…. आने वाला है बड़ा तूफ़ान, जिसकी आहट लेने को ….लगे हुए हीं कई कान। फॉरेस्ट हेडक्वार्टर में दाखिल कर दी गई रिपोर्ट…. है कहती या यूँ कहें कि चीखती, खैर के 3253 दरख़तों पर…. चल चुकी है आरी। रिपोर्ट की शक्ल में पेश हुए….. इस नए बवंडर से इंडियन फारेस्ट सर्विस के आला अफसरों में…. जबरदस्त हलचल तो है ही, साथ में दशकों पुराने पेड़ों को…. न बचा पाने की कसक और निराशा के साथ …. जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराने का गुस्सा और…..खुद कुछ न कर पाने की झुंझलाहट भी है झलकती। नज़र डालें अगर रिपोर्ट पर तो…..आईएफएस रविंद्र धनखड़ की रिपोर्ट है बताती….. उनकी टीमों ने 107 नए और 53 पुराने समेत कुल…. 98 नए खैर के पेड़ों के हैं ठूंठ देखे। आईएफएस पुष्कर राज की टीमों ने…..107 नए और 140 पुराने खैर के कटे पेड़ों के ठूंठ देखे। आईएफएस डॉ संदीप गुप्ता की पड़ताल टीमों ने…..87 नए और 363 पुराने कटे पेड़ों के देखे ठूंठ यानी स्टंप्स। आईएफएस दीपेंदर गुलिया की टीमों ने….276 नए और 279 पुराने कटे पेड़ों के ठूंठ रिपोर्ट किये हैं। बात करें पांचवें आईएफएस अभिषेक सांगवान की टीमों की तो….. पाए उन्होंने कलेसर जंगल के अलग इलाके में 13 नए और 130 पुराने ठूंठ। वहीँ एचएफएस अफसर राजेश माथुर की टीमों ने….. 758 नए और 396 पुराने….खैर के कटे पेड़ों के स्टंप्स नोट किए हैं। एचएफएस ऋषि राज की टीमों की बात करें तो…. मिले इन्हें 129 नए और 255 पुराने पेड़ों के ठूंठ। वहीँ एचएफएस सुरेंद्र दांगी की टीमों ने…. 40 नए और 122 पुराने ख़ैर के दरख्तों के स्टंप्स। एचएफएस बीएस राघव की टीमों ने रिपोर्ट किए…. 18 नए और 42 पुराने ठूंठ।

 

इस बेहद उच्च स्तरीय अफसरों की टीम की पूरी संयुक्त रिपोर्ट ये भी करती है खुलासा ….कि यमुना नगर की कलेसर वाइल्ड लाइफ सेक्टरी में…… जहां बिना इजाज़त कोई घुस नहीं सकता, या यूं कहें कि….. परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां घने जंगलों के बीच से….. ख़ैर के कुल 3253 पेड़ों पर अवैध रूप से चलाई गई है आरी….और इसे रोक पाने में जिम्मेवार अफसर और कर्मचारी रहे हैं नाकाम, या फिर रही उनकी मंजूरी…. और जानते बूझते नहीं किया उन्होंने अवैध कटाई रोकने का मुकम्मल इंतज़ाम। फारेस्ट हेडक्वार्टर से हरियाणा सिविल सचिवालय में बैठने वाले…. विभागीय एसीएस के दफ्तर को रवाना हो चुकी ये रिपोर्ट संवेदना जरूर जगाएगी ….और सच पूछिए तो गिराएगी…. कई लोगों पर कार्रवाई का नज़ला। ये भी है संभव कि….. अब तक एफआईआर की सुस्त पड़ी कार्रवाई….चल पड़े और सुन ली जाए बेजुबानों की दुहाई। चर्चा ये है कि…. कहीं ऊंचाई पर बैठा है कोई, जो बचा रहा….. बेज़ुबाँ दरख्तों के गले पर कैंची चलाने में मददगार…. या कर्तव्य निभाने में विफल रहे अफसरों को…. सवाल ये भी कि क्या…..इन्हें भी दिया गया था “मिशन कर्मयोगी हरियाणा” में प्रशिक्षण। चर्चा चल रही है शिवालिक पर्वतमाला में…..हजारों वर्षों से रचे बसे क्षेत्र को जंगल का स्वरूप देने वाले अनगिनत पेड़ों…..और उनसे प्यार करने वालों, सहेजने संभालने वाले…..पर्यावरण प्रेमियों के बीच कि….. हे सीएम नायब सिंह सैनी, अब तो बस त्राहि माम त्राहि माम….।।

 

 

….मेहनत रंग लाएगी ज़रूर !

कहावत है कि…. मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। मेहनत रंग लाती है…. मेहनत का फल मीठा होता है …. मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे ….. मेहनत से तकदीर बदल जाती है….। चर्चा चल रही है कि, कुछ ऐसी ही मेहनत कर रहे हैं म्हारे हरियाणे के मुख्य सेवक, नायब सिंह सैनी। ये मुख्यमंत्री का ही है जलवा कि…. सूबे में तो छोड़ ही दीजिए, पास पड़ोस में आलम ये है कि…. हंसमुख चेहरा और खुशियां बांटने वाले मुख्यमंत्री को देखने और उनका…. इस्तकबाल करने वालों में मची दिखती है होड़। ऐसी भी है चर्चा कि, पंजाब का शायद ही होगा कोई कोना ऐसा…. जहाँ सैनी का नायाब सुरूर…..ज्यादातर पंजाबियों के सिर चढ़ कर न बोल रहा हो। गुज़रे करीब डेढ़ बरस से…. हर दिन मेहनत कर रहे, आशाओं की तस्वीर उकेर रहे…. नायब सिंह सैनी जहाँ जहाँ भी हैं जाते…. खुशियां भर भर के लुटाते, उम्मीद इतनी जगा जाते कि…. मिलने वाले दूसरी मर्तबा झलक पाने को…. बेताब हो जाते। चर्चा है कि …. नायब सिंह पश्चिम बंगाल में गए जहाँ जहाँ, जिता कर आये वहां वहां। चुनाव प्रचार के दौरान….मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बंगाल की 6 विधानसभा की प्रचार प्रक्रिया में थी निभाई….जिम्मेदारी। मोयना विधानसभा में रोड शो…. श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा के उम्मीदवारों का कराया था….नामांकन। इनमे चार विधानसभा सीटों पर….खिल गया है कमल। आधा दर्जन विधानसभाओं में लगभग 70 प्रतिशत की सफलता में…. रही है मुख्यमंत्री नायब सिंह की….. और उनकी हंसमुख छवि से बन रहे हरियाणा मॉडल की छाप। ये भी है सच्चाई कि…. पहले सीएम सैनी महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भी…. कर चुके है प्रचार। पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान में …. सैनी ने पश्चिम बंगाल में निभाई थी….परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका। मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में की थीं…जनसभाएं संबोधित।

 

फिर वो हुगली नदी के तट पर….श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के….नामांकन कार्यक्रमों में भाग ले, सभी उम्मीदवारों को दिया था….”विजयी भव” का नायाब आशीर्वाद। यही सब देख और जगमगाती छवि जान ….पार्टी नेतृत्व ने दी है उन्हें अघोषित कमान…. चर्चा है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में….. मिल रहे सैनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत। चर्चा है कि….सैनी लगातार पंजाब में हैं बेहद एक्टिव और….पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा भी हैं….धड़ाधड़ कर रहे। यही नहीं, मुख्यमंत्री आवास….संत कबीर कुटीर में लगातार पंजाब के संत महात्मा, और सज्जन पुरुष व बाशिंदे…. आ रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने…. जो देते दिख रहे हैं पंजाब में…. बदलाव का संकेत। सैनी को पार्टी नेतृत्व ने समझा इस काबिल कि…. अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ…. सह पर्यवेक्षक बना आसाम भेजा। सौंपा ये दायित्व कि आसाम में …. भाजपा विधायक दल के नेता का करें चयन। सैनी ने नड्डा के साथ खड़े होकर …. निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुनवाया…. और फिर से राष्ट्रीय स्तर पर बनाया अपना अलग मुकाम…. चर्चा है कि यही सब कुछ देगा उन्हें, बड़ी और….. ज्यादा महत्वपूर्ण पहचान।

 

 

मोहरे हो रहे फिट, झेलेगा अब गिरगिट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर रखी है…. पूरी तैयारी। बंगाल में भाजपा सरकार बनवाने के लिए…. आधा दर्जन बार सभाएं कर हिन्दू मतदाताओं को जगाने…. एकजुट करने की उनकी तमाम सफल कोशिशों ने दे दिए हैं ….अभूतपूर्व परिणाम। बन गई आज़ादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में….. भाजपा सरकार। बंगाल में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में घुसकर…. शिकस्त देने वाले सुवेंदु अधिकारी के सिर पर…. मुख्यमंत्री का ताज सजवा देने के दौरान भी बाबा की कोशिश रही यही…. कि हिन्दू और भगवा ऊपर, बहुत ऊपर….लहराता फहराता रहे। कोलकाता से लौटे तो मुख्यमंत्री योगी पहुंचे…..सीधे यूपी जन भवन और…. महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से जता डाला….. मंत्रिमंडल विस्तार का मन। रविवार को 8 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर…. दे गए 2027 का किला फ़तेह करने की विकसित धुन। चर्चा है कि….योगी मंत्रिमंडल में हुए ताज़ातरीन विस्तार में….जातिगत समीकरणों को साधने की हुई है भरपूर कोशिश। महिला एवं दलित कोटे से फतेहपुर की कृष्णा पासवान….लोधी ओबीसी समाज से कैलाश सिंह राजपूत….अलीगढ में दलित समाज से सुरेंद्र दिलेर और…. हंसराज विश्वकर्मा ने ली….राज्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ।

 

चर्चा है कि योगी कैबिनेट 2.0 के दूसरे विस्तार में….राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले…. सुरेंद्र दिलेर के परिवार की तीन पीढ़ियां रही हैं…. भाजपा में। उनके दादा बाबा किशनलाल दिलेर…. छह बार विधायक और रहे चार बार सांसद, जबकि उनके पिता….राजवीर सिंह दिलेर भाजपा से हाथरस सांसद और….इगलास के रह चुके विधायक। चर्चा है कि….लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राजवीर सिंह दिलेर का हो गया था….निधन, जिसके बाद अब सुरेंद्र दिलेर ने दी है….योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर…. दस्तक। चर्चा चली है खूब कि…. बाबा ने बीती विधानसभा के दौरान सदन में जिनकी की थी जम के….मरम्मत, और बताया था जिन्हें वैसा की जिन्हे देखकर…. शरमा जाए गिरगिट भी। उनको आईना दिखाने के लिए…. की है मंत्रिमंडल में पूरी कसरत। मानना यही है लोगों का कि…. जातिगत समीकरणों से बनने वाले आंकड़ों से…..चुनाव में खुल जाएगी….भाजपा की फिर से किस्मत।

 

हुक्का बार @ योर डोर स्टेप 

हाई कोर्ट की कड़ाई और पुलिस के सख्त एक्शन के बाद…. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुक्का बार्स पर…. लगा हुआ है निगरानी का ताला। मग़र गुज़रे कुछ दिनों से धंधा चल रहा है…. चोरी छिपे ही सही, पर मंदा मंदा। चर्चा है कि…. हुक्कार बार अब पुराने अलग थलग बार रेस्टॉरेंट्स की बजाए …. दिखने लगे हैं आपके घर मार्किट के बीचों बीच या कहीं कोने कूचे में…. धड़ल्ले से। कई जगहों पर भीड़ भरी मार्किट में…. नज़ारा है ऐसा, जैसे हुक्का बार हो @ योर डोर स्टेप। पंचकूला और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर…. बीच मार्किट में दिखते हैं कम उम्र युवा…. हुक्का गुड़गुड़ाते। उनसे उम्रदराज़ लगवाते हैं, कश….. लगातार हौंसला बढ़ाते, पूछो तो हैं यही बताते…. पुलिस में कुछ लोगों का हैं ध्यान हम रखते…. बदले में वो हमें कुछ नहीं हैं कहते। चर्चा ये भी कि…. कुछ बिगड़े हुए युवाओं में…. नियम कायदे कानून तोड़ने का है जैसे…. भूत ही सवार, लगता नहीं उनको डर…. खुद की या फेमिली की बदनामी की कोई खबर…. ऐसे में तो जिम्मेवार अफसरों का रह गया जैसे…..एक ही काम नया तैयार….जहां कड़की और सख्ती रहती है बेअसरदार, वहां…. प्यार की घुड़की ही आती है काम…. बरखुरदार।

 

Advertisement
Tap to Refresh