अवनीश कौशल…चिराग पासवान की पॉलिटिकल पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी का दिल्ली प्रदेश महासचिव था
लखनऊ। ऐसी जानकारी मिल रही है कि आज तड़के सुबह लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में TV 27 न्यूज चैनल के सीईओ अशोक अग्रवाल की मौत हो गई है। न्यूज़म ने हादसे की जानकारी पहले भी आपके सामने साझा की थी, लेकिन मृतकों की पुष्टि के बाद जो पता चल रहा है, उससे साफ हुआ कि वह TV27 न्यूज चैनल के सीईओ हैं, साथ में उनके बेटे अभिनव की भी असामयिक मौत की खबर है।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान भी हो गई है। वह अवनीश कौशल है, जो चिराग पासवान की पॉलिटिकल पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी का दिल्ली प्रदेश महासचिव था।
जानकारी के अनुसार कार को अभिनव चला रहा था। वहीं हादसा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉरच्यूनर जैसी बड़ी कार एक तरफ से बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गई है। इस समय तक शवों का पोस्ट मार्टम हो चुका है और शवों को गाजियाबाद ले जाने की तैयारी है।
वरिष्ठ पत्रकार के निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध है। दिवंगत अशोक अग्रवाल का अंतिम संस्कार गाजियाबाद में किए जाने की सूचना है। स्थानीय पत्रकारों में खबर को लेकर शोक व्याप्त है।
मृतकों की जानकारी

अशोक कुमार अग्रवाल (55) पुत्र संतोष अग्रवाल, निवासी VVIP एक्सटेंशन, राजनगर, गाजियाबाद के रहने वाले और टीवी 27 न्यूज चैनल के सीईओ थे।

अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर, गाजियाबाद, अविवाहित है। कारोबार का काम देखता था।

आकाश गुप्ता (32) पुत्र विनोद अग्रवाल, निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद। इसकी डेढ़ साल की एक बेटी है।
अवनीश कुशल (29) पुत्र रामकुमार, निवासी संजीव नगर, चकेरी कानपुर, लोक जनशक्ति पार्टी में महासचिव दिल्ली प्रदेश थे। परिवार का अकेला बेटा था।