न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़ : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नगर निगम के नवनियुक्त महापौर चुने गए सौरभ जोशी शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने सीएम आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, नए चुने गए सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

तीनों गणमान्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

वहीं मुख्यमंत्री सैनी ने तीनों को चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि आप तीनों के नेतृत्व में चंडीगढ़ की जनता को सुशासन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए चुने गए गणमान्यों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
