Follow

कोर्ट की सुनवाई का बहिष्कार दिखाता है केजरीवाल की अराजकतावादी मानसिकता : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री ने मीडिया को किया संबोधित

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें अराजकतावादी बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुनवाई का बहिष्कार करना अरविंद केजरीवाल की अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें देश की अदालतों पर भी विश्वास नहीं है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी को अदालतों पर विश्वास नहीं है। अदालत ने केजरीवाल को रिहा किया था अब अदालत ही उनके बारे में फैसला कर रही है। यह कैसे हो सकता है कि एक अदालत का फैसला सहीं है और दूसरी अदालत का फैसला गलत हो ।

मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। जैसे राहुल गांधी व गांधी परिवार यह मानता है कि वे आज भी कोर्ट से ऊपर हैं। यही सोच  केजरीवाल की है, तभी वह कह रहे हैं कि मैं कोई फैसला नहीं मानूंगा। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि वह स्वयं भी अदालत में पेश नहीं होंगे और न ही उनका वकील कोर्ट में पेश होगा। यह न केवल निंदनीय है बल्कि अदालत और संविधान की अवमानना भी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। तभी इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण एक-एक करके पार्टी के सदस्य व संस्थापक सदस्य भी छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।

केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खुद को आम आदमी बताने वाले अरविंद  केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया। पहले कहते थे कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा और बंगला नहीं लूंगा। फिर गाड़ी भी ले ली और बंगला भी शीश महल बना दिया। केजरीवाल ने आम आदमी को भी अपमानित करने का काम किया है। दिल्ली के लोगों ने इन्हें पहचाना और सत्ता से बाहर करने का काम किया। इसी तरह अब पंजाब में भी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। केजरीवाल की इन्हीं हरकतों की वजह से आम आदमी पार्टी के सदस्य छोड़ कर जा रहे हैं। देश की जनता केजरीवाल को पूरी तरह से समझ चुकी है कि उन्होंने जनता से झूठ बोली है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh