प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के एजेंडे को दिशा देने वाला राष्ट्र बन चुका है: डा. अर्चना गुप्ता
12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है: डा. अर्चना गुप्ता
जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति, संगठन और कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत: डा. अर्चना गुप्ता
’भारतीय जनता पार्टी करोड़ों कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी हुई पार्टी है: डा. अर्चना गुप्ता’
मोदी और नायब सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कर रही प्रभावी कार्य: डा. अर्चना गुप्ता
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 जून। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपने गुरुग्राम में भव्य स्वागत कार्यक्रमों से अभिभूत होकर कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के समर्पण भाव से ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। गुरुग्राम पहुंची प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और जयघोष के उद्घोष लगाकर भव्य अभिनंदन किया। रास्ते में लगभग 15 से 20 जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अपने अपने तरीके से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत किया और फिर गुरुग्राम, सेक्टर-17ए स्थित ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं अपनी प्रदेश अध्यक्ष का शानदार अभिनंदन किया।
यहां अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और जनसेवा उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार है। भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी हुई पार्टी है। हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अथक परिश्रम ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया और बूथ अध्यक्षों की जमकर तारीफ की।
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने बारी-बारी फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया।
शहर में विभिन्न स्थानों पर नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक निर्मल ने अपने युवा साथियों के साथ ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया। विधायक मुकेश शर्मा, न्यू कालोनी मोड पर पंजाब महासंगठन तथा सैनी समाज ने कबीर चौक पर और पूर्व पार्षद दिलीप साहनी के अलावा सेक्टर- 4-7 चौक पर भी प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया। वहीं वैश्य समाज द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रमों के द्वारान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “मोदी जिंदाबाद”, “नायब सैनी जिंदाबाद” और “डॉ. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद” के नारे लगाए। जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया गया।
अपने स्वागत से गदगद हुईं डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दिया गया यह स्नेह उन्हें और अधिक ऊर्जा तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने राष्ट्र प्रथम के संकल्प को साकार करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल मजबूत होती भारतीय कूटनीति की नहीं, बल्कि उस व्यापक परिवर्तन की कहानी है जिसमें दुनिया की भारत के प्रति सोच और भारत की वैश्विक भूमिका दोनों बदली हैं। आज भारत केवल वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला देश नहीं, बल्कि विश्व के एजेंडा को दिशा देने वाला राष्ट्र बन चुका है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सशक्त विदेश नीति, बढ़ते व्यापारिक संबंधों, ऐतिहासिक समझौतों और वैश्विक सहयोग के माध्यम से दुनिया में अपना प्रभाव बढ़ाया है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और शक्तियों में शामिल होकर विकास की नई गाथा लिख रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के पीछे कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और जनता का अटूट विश्वास है। यही कारण है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार को जनता का समर्थन मिला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और नायब सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रही हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। सेवा, संस्कार और समर्पण राष्ट्र निर्माण का आधार हैं और भाजपा इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का आधारभूत ढांचा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुआ है। सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं।
डा. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी और नायब सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
नायब सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पारदर्शिता और सुशासन का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडो लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जनता का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर पार्टी निरंतर सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करत हुए कहा वे पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी बनें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को और गति मिलेगी : राव नरबीर सिंह
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि उद्योग और व्यापार के विकास के बिना किसी भी राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। इसी सोच के तहत निवेश और व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि मोदी और नायब सरकार मजदूरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के कल्याण के लिए लगातार अनेक योजनाएं चला रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार के लिए भी सरकार प्रभावी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी में नारी शक्ति को बढ़ावा मिलेगा।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को और गति मिलेगी।
डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मुकेश शर्मा
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके गुरुग्राम आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है तथा विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई मजबूती, व्यापक विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में पार्टी जन-जन तक अपनी पहुंच और अधिक मजबूत करेगी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं।
शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार मिलकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया तथा संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है : सर्वप्रिय त्यागी
जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने गुरुग्राम पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का भी आभार जताया। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश और ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार, मजबूती के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ को और अधिक मजबूत करने तथा मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अरूण यादव, हरविंद कोहली, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, शैलेंद्र पांडे, बेगराज यादव, सिद्धार्थ यादव, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मानेसर नगर निगम डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, पूर्व मेयर मुध आजाद, मीडिया प्रभारी हितैषी चौधरी, सुभाष सिगला के अलावा पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।





