डा. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला स्थित रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 14 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का कुशलक्षेम जानने के लिए पंचकूला स्थित उनके अमरावती निवास पहुंची। उन्होंने रामबिलास शर्मा से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि रामबिलास शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता नेताओं में शामिल हैं। संगठन को मजबूत बनाने और हरियाणा के विकास में श्री शर्मा का योगदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने रामबिलास शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
