मोहन लाल बड़ौली ने डा. सतीश पूनिया को भगवान कृष्ण की तस्वीर भेंट कर किया अभिवादन
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली शुक्रवार को जयपुर पहुंचे और यहां उन्होंने हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं में इस मौके पर हरियाणा के राजनीतिक हालातों के साथ साथ संगठनात्मक के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया की आधे घंटे से अधिक चर्चा हुई। पंडित मोहनलाल बडौली ने प्रभारी को भगवान कृष्ण की तस्वीर देकर उनका अभिवादन किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।