न्यूज़म ब्यूरोपंचकूला, 08 मार्च।
पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मुख्यालय पंचकमल में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। अजय मित्तल ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।प्रेससवार्ता से पूर्व अजय मित्तल ने यूएस, इजराइल – ईरान जंग के माहौल में यूएई से सकुशल परिवार सहित वतन वापस लौटने पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल सेठ का पार्टी कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं ख़ुशी व्यक्त की। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला मंत्री अनुराधा वर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, भाजयुमो नेता बिंदर गुर्जर, सोशल मीडिया प्रमुख मनु सिंगला सहित तमाम पार्टी नेता उपस्थित रहे।