Follow

मंगेतर के सामने युवती से रेप के आरोपी भाजपा नेता पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

न्यूज़म ब्यूरो 

फतेहपुर। मंगेतर के सामने युवती से रेप के आरोपी भाजपा नेता बबलू सिंगरौर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे दबोचा। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी ससुर खदेरी नदी के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Advertisement

यह मामला 24 अप्रैल का है, जब पीड़िता अपने मंगेतर के साथ बुआ के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बबलू सिंगरौर ने दो साथियों के साथ मिलकर युवती से रेप किया। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Advertisement
Tap to Refresh