Follow

श्री आनंदपुर साहिब में भगवंत मान ने फर्जी विधानसभा सेशन में जनता का पैसा किया बर्बाद : शिरोमणी अकाली दल

चंडीगढ़/25नवंबर। शिरोमणी अकाली दल ने आज भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार की श्री आनंदपुर साहिब में दिखावटी विधानसभा सत्र आयोजित करने पर जनता के करोड़ों रूपये बर्बाद करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मौके का उपयोग पवित्र शहर में बुनियादी ढ़ांचे का विकास करने में कर सकती थी।
Listen to this article
आप सरकार द्वारा पवित्र अवसर पर तुच्छ राजनीति का सहारा लेना बेहद निंदनीय: बीबा गनीव कौर मजीठिया
 
 
 
चंडीगढ़/25नवंबर। शिरोमणी अकाली दल ने आज भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार की श्री आनंदपुर साहिब में दिखावटी विधानसभा सत्र आयोजित करने पर जनता के करोड़ों रूपये बर्बाद करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मौके का उपयोग पवित्र शहर में बुनियादी ढ़ांचे का विकास करने में कर सकती थी।
 
 
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल की विधायक बीबा गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि आप सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिहाड़े का इस्तेमाल श्री आनंदपुर साहिब में बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए कर सकती थी लेकिन उसने ऐसे पवित्र अवसर पर तुच्छ राजनीति करने का फैसला किया। उन्होने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने एक दिन के दिखावटी सेशन पर करोड़ों रूपये बर्बाद करने का विकल्प चुना, जिसक कोई नतीजा नही निकला। उन्होने कहा कि यह एक टेंट मालिक को कारोबार देने के लिए किया गया था।
 
 
बीबा मजीठिया ने कहा कि पंजाबी मुख्यमंत्री भगवंत मान के व्यवहार से हैरान हैं, जिन्होने इस मौके पर धार्मिक समारोह आयोजित करने के लिए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को सहयोग देने के बजाय श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर हमला करना चुना। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसे ऐतिहासिक मौकों का इस्तेमाल राज्य में बड़े प्रोजेक्ट लाने के लिए किया था। 
 
उन्होने कहा कि 1999 में 300वें खालसा सृजना दिवस के दौरान, तत्कालीन सरदार परकाश सिंह बादल सरकार ने 300 करोड़ रूपये के निवेश से विरासत-ए-खालसा की स्थापना की थी। उन्होने कहा,‘‘ इसी तरह 22 हजार करोड़ रूपये की लागत वाली श्री गुरु गोबिंद सिंह बठिंडा रिफाइनरी परियोजना भी राज्य में लाई गई और इसी तरह फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।’’
 
अकाली नेता ने कहा कि इसके विपरीत आप सरकार ने अपने मुख्यिा अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए जनता का पैसा बर्बाद किया और इस अवसर पर गंदी राजनीति की। उन्होने कहा कि पंजाबी भगवंत मान की इस घटिया नौटंकी को कभी नही भूलेंगें और जनता का पैसा लूटने वाली इस पार्टी को जीवन भर का सबक सिखाएंगें।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh