Follow

ADC निशा यादव का पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ गोद भराई कार्यक्रम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन : एडीसी निशा यादव

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की करी अपील

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 21 जुलाई। DC सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पोषण अभियान की ADC निशा यादव  का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास सविता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में DCP अदिति सिंह, SDM चंद्रकांत कटारिया, CTM जागृति, सचिव RTA हैरतजीत कौर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार ADC निशा यादव की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने उन्हें उपहार भेंट किए तथा सुखद, स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक आत्मीयता, स्नेह एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

ADC निशा यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान, समान अधिकार एवं सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को परिवार एवं समाज का सहयोग, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा सकारात्मक एवं संवेदनशील वातावरण मिलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे माँ और शिशु दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पोषण अभियान के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर बेटियों के प्रति सम्मान, समानता एवं सुरक्षित मातृत्व का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना, गर्भवती महिलाओं में बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा बेटियों के सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा ADC निशा यादव को पुनः शुभकामनाएँ देने एवं उनके स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व की कामना के साथ हुआ।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh