विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, भूमि, वाहन की खरीद सहित मांगलिक कार्य करना अशुभ
शिमला। ग्रह नक्षत्रों की चाल सदा ही परिवर्तनीय होती है। आज 11 दिसंबर 2025 प्रातः 6 बजकर 35 मिनट पर शुक्र… वृश्चिक राशि में सूर्य के निकट आकर अस्त हो जाएगा।
पुनः 01 फरवरी 2026 को शुक्र उदित हो जाएगा। तीन दिन पहले इसका वार्धक्य काल आरम्भ हो जाएगा।
शुक्र अस्त होने के तीन दिन पहले से और उदित होने पर तीन दिन तक शुभ कार्य करना वर्जित है।
शुक्र अस्त का प्रभाव मौसम पर पड़ता है, साथ ही राशियों पर भी पड़ता है। इस अवधि में वायु वेग, वर्षा, बर्फबारी के आसार रहेंगे।
शुक्र अस्त की अवधि 51 दिन की रहेगी। इस समय विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, भूमि, वाहन की खरीद सहित मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।
16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक खरमास रहेगा।
15 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। जब सूर्य धनु या मीन राशि में होता है तो खार मास होता है।
यह वर्ष में दो बार होता है। दिसंबर-जनवरी और मार्च-अप्रैल। इस अवधि में देवताओं का विश्राम काल होता है तथा मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
…शुक्र अस्त का राशियों पर शुभ फल रहेगा
वृष राशि के जातकों को व्यापार में लाभ, नौकरी में सफलता के योग है।
तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा।
मकर राशि वाले जातकों के लिए भी पहले से अधिक आर्थिक लाभ की संभावना है और पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए भी शुभ समय रहेगा।
अन्य राशियों के लिए यह अवधि यथावत व सामान्य रहेगा।

(न्यूज़म के माध्यम से आप स्वर्ण पदक विजेता ज्योतिषाचार्य से समय लेकर संपर्क भी कर सकते हैं। मोबाइल : 98161-82919)
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।