Follow

सिख गुरुओं के अपमान के लिए आतिशी सार्वजनिक माफी मांगे : फतेह बाजवा

चंडीगढ़, 8 जनवरी : पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि सिख गुरुओं का अपमान और सिखों के मामलों में दखलअंदाजी आम आदमी पार्टी की सिख आस्था के प्रति अनादर को दर्शाते हैं। यहां जारी बयान में बाजवा ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह द्वारा विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में जो सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की गई, उसको दोहराना या उसका जिक्र भी करना पाप है और ऐसा बोलना आतिशी के मानसिक दिवालियेपन को उजागर करता है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कृत्य के लिए आतिशी को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि सिख गुरुओं पर ऐसी घिनौनी बयानबाजी के लिए न केवल आतिशी सिंह की दिल्ली विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए बल्कि उसके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई जाए।

बाजवा ने साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को सिख मर्यादा और श्री अकाल तख्त साहिब का अपमान करार दिया है। श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने की बात कहने के बाद उस दिन वहां होने वाले घटनाक्रम के लाइव टेलीकास्ट की मांग करने से जाहिर होता है कि भगवंत मान के मन में सिखों की इस सर्वोच्च अदालत के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जन्मे और पले बढ़े भगवंत मान द्वारा बार बार की जा रही ऐसी बयानबाजी से स्पष्ट है कि वह जानबूझ कर श्री अकाल तख्त साहिब और सिख मर्यादाओं का अपमान कर रहे हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh