Follow

भाजपा पार्षद सुमन की भाभी की गिरफ्तारी पर अरुण सूद ने अपनाये सख्त तेवर

Listen to this article

आप पार्टी और वरिष्ठ नेता देश- प्रदेश में अपनी खिसकती राजनीति बचाने पार्षदों के रिश्तेदारों, महिलाओं और बहनो को पंजाब पुलिस से अवैध रूप से उठवाने में लगे : अरुण सूद

 

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़ 11 जनवरी 2026 : आज जल्दी सुबह आनन फानन में पंजाब पुलिस द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की भाजपा पार्षद सुमन की भाभी को जबरन चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके मोहाली में ले जाने की घटी घटना पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद ने अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को बिना कोई सूचना दिए और बिना बताये पार्षद की भाभी को घर से उठा कर गिरफ्तार किया और बाद में मोहाली थाने में लेकर गए ये कानूनी तौर पर सरासर गलत है|

पंजाब पुलिस ने ये अवैध कार्यवाही आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारों पर की और इसकी जितनी भी निंदा की जाये उतनी कम है | दरअसल नगर निगम में इस बार भी आम आदमी पार्टी को अभी से चंडीगढ़ के महापौर , वरिष्ठ महापौर और उप महापौर चुनाव में अपनी हार दिखाई पड़ रही है | इसीलिए अब वो हर प्रकार से दबाब बना कर हथकंडे अपने रहे हैं और भाजपा के पार्षदों को धमकाने और उनके रिश्तेदारों विशेषकर महिलाओं को गिरफ्तार करके उन्हें बेवजह प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं | आम आदमी पार्टी के नेताओं ने साम दाम दंड भेद की रणनीति को अपनाया हुआ है जिस से होने वाला कुछ नहीं है उलटे इनकी पार्टी की ही जनता के बीच किरकिरी हो रही है | उन्होंने सख्त लहजे में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश में अपनी खिसकती राजनीति को बचाने के लिए जिस प्रकार से पंजाब पुलिस के माध्यम से अवैध रूप से महिलाओं, बहु बेटियों, भाभियों और विशेष रूप से महिला रिश्तेदारों को अवैध रूप से उठा कर धमकाने का काम किया है ये अत्यंत ही शर्मनाक है |

उन्होंने कहा कि दरअसल आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के पार्षद और स्थानीय आप नेता भी अब पार्टी के आला अधिकारियों की दमनकारी और ओछी नीतियों से तंग व् परेशान हो चुके हैं | ऐसे में आप पार्टी और ऐसे भ्र्ष्ट नेताओं से तंग आकर जब वो लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं तो वो इनको हजम नहीं हो रहा है | इसी वजह से आम आदमी पार्टी के पंजाब और चंडीगढ़ में बैठे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय देते हुए आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को धमकाने का काम शुरू कर दिया | सूद ने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव और चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी एस एस आहलुवालिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को डराने, धमकाने और पंजाब पुलिस द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार करवाने का काम इनके इशारों पर हो रहा है | अरुण सूद ने चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि सारे घटनाक्रम को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस को तुरंत प्रभाव से आम आदमी पार्टी पंजाब के

प्रदेश महासचिव के खिलाफ भाजपा के पार्षदों को धमकाने, जान से मारने और अपहरण की गंभीर धाराओं के हवाले से मामला दर्ज करना चाहिए और उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए |
उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी की विचारधारा को अपनाने और छोड़ने के लिए स्वतंत्र है | वह अपनी इच्छा से किसी भी दल में शामिल हो सकता है | ऐसे में यदि उनको जबरन रोकने के लिए डराने और धमकाने और उनका अपहरण करने की बात हो तो ये उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रहार है और ऐसे घिनोने और संविधान के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करने वाले आरोपी को बक्शा नहीं जाना चाहिए |

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के दिल्ली और पंजाब में जिस प्रकार से घोटाले और अपराध के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अब चंडीगढ़ में भी वो इसी प्रकार के हथकंडे अपना कर अपने नापाक मंसूबों को साधने में लगे हैं उसमे चंडीगढ़ की जनता उनको करारा जवाब देगी | जिस प्रकार से दिल्ली में इनकी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और उनके समस्त मंत्रियों को दिल्लीवासियों ने इनकी कारगुजारियों के चलते उनको अपने अपने घरों में बैठा दिया ठीक वैसे ही अब चंडीगढ़ की जनता जल्द ही आने वाले नगर निगम चुनाव में इनको घरों में बैठायेगी |

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा है कि आम आदमी पार्टी ने सारी हद पार करके पार्षदों को डराने, धमकाने और उनका अपहरण करने का कुकृत्य किया है | ये चंडीगढ़ भाजपा और चंडीगढ़ के सभी नागरिक बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे गुंडागर्दी करने वाली पार्टी और उनके नेताओं को करारी हार का मजा चखा कर रहेंगे |

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh