Follow

कानपुर में आंगन धंसा, 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी यशी

न्यूज़म ब्यूरो

कानपुर, 29 अगस्त। रक्षाबंधन के दिन महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 6:40 बजे घर का आंगन अचानक धंसने से 18 वर्षीय यशी सविता करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। करीब सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि यशी नहाकर बाथरूम से बाहर निकली थी। जैसे ही उसने आंगन की तरफ कदम बढ़ाया, जमीन धंस गई और वह नीचे मौजूद बोरिंग में समा गई। हादसे के समय घर में उसकी बड़ी बहन ऋचा थी। माता-पिता करीब 200 मीटर दूर भैंस बांधने गए थे। बहन ने रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी और धंसने से यशी और नीचे चली गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और जाजमऊ से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। करीब आठ बजे रेस्क्यू शुरू हुआ, लेकिन मिट्टी धंसने के कारण अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद जेसीबी और पोकलेन से सुरक्षित दूरी पर खुदाई शुरू की गई। सुबह 10 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

करीब 30 फीट खुदाई के बाद दोपहर 2:20 बजे 60 जवानों की टीम यशी तक पहुंची। उसे अचेत हालत में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh