दिवाली और छठ पूजा के दौरान 16 फेरे लगाएगी ट्रेन, दोनों दिशाओं में 17 स्टेशनों पर ठहराव
रीमा सिंह
मुंबई, 16 सितंबर। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस और उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थ नगर के बढ़नी स्टेशन के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी और कुल 16 फेरे लगाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह सेवा 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बढ़नी से शाम 7.45 बजे रवाना होगी और शनिवार सुबह 6.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। खास बात ये यही ट्रेन महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा टर्मिनस से छूटकर गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश के नेपाल बॉर्डर स्थित सिद्धार्थनगर में बढ़नी रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
केवल जनरल श्रेणी के कोच
ट्रेन में केवल जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे। यात्रियों को ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे पूछताछ वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
