Follow

पंजाब यूनिवर्सिटी में “अखाड़ा 6.0″| हरियाणा के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम ने देखा मैदान में छात्रों का दम, खेलों से निखर रहा युवा नेतृत्व

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) की स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में ‘अखाड़ा 6.0’ खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राकेश मलिक के प्रयासों की सराहना की गई। कहा गया कि यूनिवर्सिटी में खेलों और शिक्षा को समान महत्व देकर छात्रों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh