Follow

अकाली दल पत्रकारों के साथ डटकर खड़ा है और उन्हे पूरा समर्थन देेगा : सरदार सुखबीर सिंह बादल

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने  आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा झूठे मामले दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों के साथ एकजुटता व्यक्त की 

चंडीगढ़, 04जनवरी : 
शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा झूठे मामले दर्ज किए जाने के विरोध प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की और पंजाबियों से इस अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करने की अपील की है।

 
यहां सेक्टर 17 में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि अकाली दल उनके साथ डटकर खड़ा है और उन्हे पूरा समर्थन देेगा। उन्होने कहा,‘‘ आप पार्टी की सरकार सोचती है कि वह इन हथकंडों से पंजाबियों को डरा सकती है, लेकिन उसे पता होना चाहिए कि पंजाबी हमेशा ही अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े हुए हैं और आप सरकार के खिलाफ भी एकजुट होकर खड़े होंगें।’’
यह कहते हुए कि यह लड़ाई जन आंदोलन में तबदील हो चुकी है, सरदार बादल  ने कहा,‘‘ झूठे मामलों में फंसाए गए पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता  अरविंद केजरीवाल के हाथों पंजाब के संसाधनों की लूट का पर्दाफाश कर रहे थे। ’’ उन्होने कहा कि अकाली दल ने राज्य के हेलीकाॅप्टर के दुरूपयोग के तरीके का खुलासा करने के लिए आरटीआई आवेदन दायर किए थे, लेकिन आप सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी देने से लगातार इंकार किया गया ।’’
 
 


अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल किस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह पंजाब को लूट रहे हैं और पंजाब सरकार के खर्चे पर देश भर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ केजरीवाल को दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए नियमित रूप से 20 सीटों की क्षमा वाले विमान बुक किए जाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ शामिल किया जाता है ताकि पंजाब सरकार इसका खर्च का भुगतान करे।’’ उन्होने आगे कहा कि इसी तरह पंजाब सरकार के अधिकारी केजरीवाल के निर्देश लेने के लिए लगातार दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकारी खर्चे पर मंत्रियों के साथ तैनात किया गया है।

सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान 30-35 करोड़ रूपये के सालाना बजट के मुकाबले आप सरकार विज्ञापनों पर प्रति वर्ष 1000 करोड़ रूपये से अधिक खर्च कर रही है, और अब तक 4500 करोड़ रूपये खर्च कर चुकी है। उन्होने कहा,‘‘ राज्य के इतिहास में आज तक स्वयं के प्रचार पर इतना पैसा कभी नही खर्च किया गया।’’


 


वरिष्ठ अकाली नेता परमबंस सिंह रोमाणा के खिलाफ दर्ज झूठे मामले दर्ज किए जाने के बारे बात करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ एक सेवानिवृत्त अधिकारी को इन एफ.आई.आर को दर्ज करने का निर्देश देने का अधिकार सौंपा गया है।’’ उन्होने कहा कि अधिकारी ने उन धाराओं की सूची भी दी है जिनके तहत एफआईआर दर्ज की जानी थी और इन आदेशों का पालन न करने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया ।

Advertisement

सरदार बादल ने यह भी बताया कि अकाली दल ने हमेशा मीडिया को उचित सम्मान दिया है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़े रहे हैं। उन्होने कहा कि इसके ठीक विपरीत आप नेता अपने खिलाफ लिखने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके गुंडों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh