Follow

जर्मनी में 200 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति| डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवन के साथ किया एमओयू

सीएम योगी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर तकनीक में सहयोग बढ़ाएगा उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक ट्रैक और कंक्रीट स्लीपर निर्माण प्रणाली का किया अवलोकन

न्यूज़म ब्यूरो

जर्मनी / लखनऊ, 26 फरवरी : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी दौरे पर अग्रणी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलवन जीएमबीएच (RAILONE GmbH) के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा किया। इस दौरान राज्य सरकार और कंपनी के बीच लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

अत्याधुनिक रेलवे ट्रैक तकनीक का लिया जायजा
उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के संयंत्र में रेलवे ट्रैक और कंक्रीट स्लीपर निर्माण की उन्नत तकनीकों का विस्तृत अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रक्रिया को समझने के लिए कंपनी के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश में आधुनिक रेल अवसंरचना को मिलेगा बढ़ावा
इस समझौते के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रेल अवसंरचना के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता मानकों और वैश्विक अनुभव का लाभ मिलने की संभावना है। योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत परिवहन नेटवर्क और औद्योगिक विकास को गति देना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Advertisement
Tap to Refresh