Follow

आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने तेज कार्रवाई की, कानून अपना काम कर रहा : बलतेज पन्नू

मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू

भगवंत मान सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी: बलतेज पन्नू

भगवंत मान सरकार की नशा और नशा तस्करों के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा: बलतेज पन्नू

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्ता की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि वह कानून हाथ में लेकर पुलिस और प्रशासन के चंगुल से बच जाएगा, तो यह सिर्फ एक भ्रम है।

Advertisement

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “कल मानसा में जो घटना हुई, उससे सभी को बहुत दुख हुआ है। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।”

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुरू से ही यह संदेश दिया है: पंजाब में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, जैसा कि मानसा के व्यक्ति ने किया, तो पुलिस अपना काम करती है। पुलिस ने अपना काम किया और उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। कानून अपना काम कर रहा है, और प्रशासन अपना काम कर रहा है। इतनी जल्दी कार्रवाई कभी नहीं हुई।”

बलतेज पन्नू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर उसे यह गलतफहमी है कि कानून अपने हाथ में लेने से वह कानून की नज़रों से बच जाएगा, तो वह पूरी तरह से गलत है। पंजाब में कानून का राज है और यहां कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh